Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन घुटने की चोट के कारण बिग बैश लीग से बाहर

अश्विन ने इस बारे में मंगलवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी। अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के लिए लिखे संदेश में कहा, “मैं इस टीम का हिस्सा बनने और आपके सामने खेलने को लेकर बहुत उत्साहित था।

04 Nov 2025

भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन घुटने की चोट के कारण बिग बैश लीग से बाहर

नई दिल्ली। बिग बैश लीग का नया सीज़न 14 दिसंबर से शुरू होने वाला है। भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन आगामी बिग बैश लीग (बीबीएल) सीज़न से बाहर हो गए हैं। चेन्नई में टूर्नामेंट की तैयारी के दौरान उन्हें घुटने में चोट लग गई, जिसके चलते उन्हें एक सर्जरी करानी पड़ी।

अश्विन ने इस बारे में मंगलवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी। अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के लिए लिखे संदेश में कहा, “मैं इस टीम का हिस्सा बनने और आपके सामने खेलने को लेकर बहुत उत्साहित था। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान रिहैब, रिकवरी और मजबूत वापसी पर है। क्लब के साथ पहली बातचीत से ही मुझे स्टाफ, खिलाड़ियों और प्रशंसकों से बहुत स्नेह मिला। आप सबने मुझे घर जैसा महसूस कराया, इसके लिए धन्यवाद।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं सभी मैचों को देखूंगा और हमारी पुरुष व महिला दोनों टीमों का समर्थन करूंगा। अगर रिहैब और यात्रा की स्थिति ठीक रही, और डॉक्टरों की अनुमति मिली, तो मैं सीज़न के अंत में टीम से मिलने की कोशिश करूंगा — कोई वादा नहीं, लेकिन यही इरादा है।”

39 वर्षीय अश्विन ने पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और इस साल अगस्त में आईपीएल से संन्यास लिया था। वह इस बार सिडनी थंडर के लिए खेलने वाले थे। यह उनका पहला बीबीएल सीज़न होने वाला था।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


भारतीय ऑफ स्पिनर आर. अश्विन घुटने की चोट के कारण बिग बैश लीग
अश्विन ने इस बारे में मंगलवार को सोशल मीडिया पर जानकारी दी। अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों के लिए लिखे संदेश में कहा, “मैं इस टीम का हिस्सा बनने और आपके सामने





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News